फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा : सांसद

Wed, 24 May 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। भाजपा बर्डपुर मंडल के कार्यसमिति की बैठक बुधवार को नगर स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हुई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनने के बाद देश की दिशा और दशा दोनों बदल गई। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 30 मई से लेकर 30 जून तक महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। इस दौरान नितेश पांडेय, अभिषेक कसौधन, सिद्धार्थ पाठक , अजय उपाध्याय, राजकुमारी पांडेय, पवन पाठक, राजेंद्र विश्वकर्मा, विवेक गोस्वामी, संतोष उपाध्याय, रमेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें