सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से दो लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया गया।
पूछताछ बरामद रुपये के संबंध में कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। इसलिए उसका चालान कर दिया गया। कमांडेंट उज्जल दत्ता ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल अलीम निवासी अभिराव वार्ड नंबर जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया। बरामद रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा सका। इसलिए कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद