नेपाल में बरामद गांजा व गाड़ी सहित अभियुक्त पुलिस हिरासत में। स्रोत पुलिस
खुनुवां। नेपाल के बागमती प्रदेश के धादिंग जिले से बुधवार को एक भारतीय को 131 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। धादिंग जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी सुभाष हमाल के अनुसार भारतीय नागरिक सरहज मियां को बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगर पालिका नंबर दो, आंपटार से गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गांजा 31 पैकेट में चेसिस की सीट के नीचे छिपाया गया था। गिरफ्तार तस्कर बिहार के रक्सौल का निवासी है। गांजा कहां से लेकर आ रहा था और कहां जा रहा था, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। संवाद