फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने नेपाल को दी बड़ी सौगात

Wed, 01 Mar 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मदन भंडारी मेमोरियल कॉलेज का भवन प्रबंधन समिति को सौ
विज्ञापन
कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से निर्मित मदन भंडारी मेमोरियल कॉलेज को प्रबंधन समिति को सौंप दिया। नेपाल सरकार के पूर्व विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडेय, कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. मदन भंडारी, फाउंडेशन की अध्यक्ष उषा किरण भंडारी एवं जिला समन्वय समिति अध्यक्ष संतोष बुधाथोकी को संयुक्त रूप से कॉलेज सौंपा गया।यह शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य है।
विज्ञापन

भारतीय राजदूत ने कहा कि कॉलेज शुरू से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता आ रहा है। यह लुंबिनी स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय से संबद्ध है और इसमें देश के विभिन्न जिलों के 1500 से अधिक छात्र हैं। वर्ष 2003 से भारत ने नेपाल में 535 उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाएं शुरू की हैं और 474 परियोजनाएं पूरी की हैं। इनमें 104 परियोजनाएं वागमती प्रदेश में हैं। 40 परियोजनाएं काठमांडू जिले में हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने अब तक काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों को 68 एंबुलेंस और 46 स्कूल बसें उपहार में दी हैं। इस कॉलेज को एक बस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें