हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इटवा। तहसील क्षेत्र के कस्बों व गांवों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सरकारी और गैरसरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और लोगों में मिठाई बांटी गई।
सपा कार्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, भाजपा कार्यालय पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने ध्वजारोहण किया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम इटवा अभिषेक पाठक, सीओ कार्यालय पर सीओ रमेश चंद्र पांडेय, थाने पर एसओ बिंदेश्वरीमणि तिवारी ने झंडा फहराया।
राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल भिलौरी-भिलौरा पर प्रबंधक हरिहर चौहान, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज व डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर प्रबंधक व विधायक माता प्रसाद पांडेय, अलफारूक इंटर कॉलेज अमौना पर प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद ने झंडा फहराया। बीआरसी खुनियांव पर बीईओ ओपी मिश्रा ने झंडा फहराया।
बिस्कोहर क्षेत्र में भी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजा रोहण हुआ। शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिन देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। नपं कार्यालय पर सुधीर कुमार रावत ने झंडा फहराया। इसी तरह नगर की पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार यादव, कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पर प्रबंधक भारत प्रसाद मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर राकेश मिश्रा व प्रभात जायसवाल ने झंडा फहराया।
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पर प्रधानाध्यापक अभयंकर सिंह, सरस्वती ज्ञान मंदिर पर भाजपा जिलामंत्री अजय गुप्ता, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य पर डॉ. राहुल कुमार, सरस्वती माडर्न स्कूल फूलपुर राजा पर भाजपा नेता व विद्यालय प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने झंडा फहराया। प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबू पर पूर्व प्रधान संजय सिंह, मदरसा फैज मोहम्मदी डॉ. जुबैर अहमद, मदरसा मोहम्मदिया अरबिया पर सलीम राईनी, कंपोजिट विद्यालय बड़हरा विशुनपुर पर प्रधानाध्यापक बब्बन यादव व कोहडौरा में प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने ध्वजारोहण किया।
नगर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूहों की समूह अध्यक्ष ने कसेरा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर झंडा फहराया। कठेला क्षेत्र में बच्चों ने भारत माता की झांकी निकाली। थाना समय माता पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, पीएचसी पर फॉर्मासिस्ट शिवसहाय उपाध्याय, बडौदा यूपी बैंक पर शाखा प्रबंधक विशाल चौधरी ने झंडा फहराया।