-भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में 109 मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए सलाह दी गई। मौजूदा समय में पेट दर्द, गले में खराश, फंगस संक्रमण, एसिडिटी तथा गले में खराश के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 31 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं दीं।
पीएचसी बिजौरा में आयोजित मेले में 35 मरीजों, पीएचसी सोहना में डॉ. शैलेन्द्र माणि ओझा ने फार्मासिस्ट पीएन तिवारी के साथ कुल 43 मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक ने बताया कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, मच्छर से बचाव तथा जल जनित बीमारियों से बचाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, रवींद्र कुमार, प्रिंस पांडेय, लैब इंचार्ज अश्वनी अग्रहरी, अमित त्रिपाठी, लल्ला प्रसाद आदि मौजूद रहे।