फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के प्रति बढ़ाएं जागरुकता: सीडीओ

Fri, 09 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जल शक्ति अभियान की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व ही रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की साफ-सफाई कराएं। उन्होंने विकास खण्ड स्तर पर ट्रेनिंग कराकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सरकारी भवनों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निर्देश दिया। तालाब एवं सोकपिट बनाकर जल संरक्षण करने का निर्देश दिया। स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाए तथा जल संचयन के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डीसी एनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड के अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें