महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के वाहिनी मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर वाहिनी, अंतर क्षेत्रक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता का पहला लीग मैच 9वीं वाहिनी और 3वीं वाहिनी के बीच खेला गया। 3वीं वाहिनी ने मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला 59वीं वाहिनी और 50वीं वाहिनी के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी गोरखपुर के उप महानिरीक्षक दीपक बरनवाल रहे। वाहिनी मुख्यालय पर उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। संवाद