फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ व रामलीला का शुभारंभ

Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के बुढ़ियाटायर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर रुद्रौलिया होते हुए डुमरिया राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां अशोक शास्त्री ने पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर वापस यज्ञ मंडप में स्थापित की गई। इस दौरान लोगों की ओर से लगाए गए जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य यजमान कल्पना यादव ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ के दौरान रात आठ बजे से वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से रासलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान शिवप्रसाद यादव, शिव वर्मा दद्न, अरुण शर्मा, अमन, अमित, गुड्डू तिवारी, जयलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें