फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC के विरोध में: सोशल मीडिया पर उठाई आवाज, CM दौरे को देख सपा नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Wed, 28 Jan 2026 11:35 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवीन कुमार उर्फ मोनू दुबे के घर रात में ही शिवनगर डिडई थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सीएम का विरोध ना कर सके, इसलिए उनको कार्यक्रम समाप्त होने तक घर पर ही रखा जाएगा। ऐसे ही कुछ और सपा नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
घर में पुलिस संग बैठे सपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी और शंकराचार्य प्रकरण को लेकर चल रहे विरोध के मामले में फांसी से सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोनू दुबे को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर जिले में सिद्धार्थनगर महोत्सव में आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर विरोध से संबंधित पोस्ट करने पर पुलिस एक्टिव हुई है।

विज्ञापन


सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवीन कुमार उर्फ मोनू दुबे के घर रात में ही शिवनगर डिडई थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सीएम का विरोध ना कर सके, इसलिए उनको कार्यक्रम समाप्त होने तक घर पर ही रखा जाएगा। कार्यक्रम समापन के बाद पुलिस वहां से हटेगी।

शिवनगर डिडई थानाध्यक्ष अरविंद मौर्या पुलिस फोर्स के साथ घर पर मौजूद हैं। पिछले कई दिनों से यह यूजीसी और शंकराचार्य को लेकर वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे थे। सीएम के आगमन पर भी उन्होंने विरोध के संकेत से जुड़ा पोस्ट किया है, इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है और उनका घर में ही रखा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें