पीसीए की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित रणजी ट्रॉफी का ट्रायल देता खिलाड़ी।संवाद
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन रणजी ट्रॉफी का ट्रायल शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें जनपद से पंजीकृत 21 खिलाड़ियों में 15 ने दावेदारी की।
चयनकर्ता के रूप में आए आईसीसी लेवल-एक से मान्यता प्राप्त तथा वर्तमान में आईथिंक स्पोर्ट्स मुंबई के प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव एवं जिले के सीनियर खिलाड़ी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को बारीकियों से जांचा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया इस ट्रायल में इस वर्ग में पंजीकृत 21 में 15 उपस्थित एवं छह अनुपस्थित रहे। इस दौरान शाने हबीब, गौरीबाजर के प्रशिक्षक फैसल अंसारी, अंश कुमार राव, अमन द्विवेदी सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।