फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीमारदारों पर चिकित्सकों को पीटने का आरोप- चिकित्सक व कर्मी धरने पर बैठे

Wed, 21 May 2025 11:45 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर के इटवा सीएचसी के चिकित्सकों ने तीमारदारों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक और कर्मचारी एक साथ प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्यकर्मी भी धरने पर बैठे रहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचसी इटवा में मरीज को लेकर आए तीमारदारों ने मंगलवार रात में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सा कर्मी गंगाराम व डॉ वीके सिंह से भी तीमरदारों ने मारपीट की। बीच-बचाव करने आये चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी को भी तीमरादारों ने नहीं बक्शा।

विज्ञापन


उनके साथ भी मार पिटाई करने लगे। मारपीट में शामिल लोग पिंपरी महरी गांव के निवासी बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद सीएचसी इटवा मुख्यालय पर रहने वाले सभी कर्मी व चिकित्सक इटवा थाने में धरने पर बैठ गए। एसओ के समझाने बुझाने पर यह लोग थाने से अपने आवास पर लौट आए।इस मामले में कार्रवाई के लिए थाने पर वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें