फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्तों के झुंड ने महिला को नोचकर मार डाला, खेत में घास काटते वक्त किया हमला- दहशत

Wed, 03 Jul 2024 05:05 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंस, सिद्धार्थनगर

सार

जन्नतुंनिशा को अकेला पाकर कुत्तों ने घेर लिया। अचानक से उसके ऊपर हमला कर उसे काटने- नोचने लगे। थोड़ी दूर पर अपने खेत में काम कर रहे मजहर ने जब कुत्तों के हमले को देखा तो वह चिल्लाकर दौड़ते हुए जन्नतुंनिशा की तरफ पहुंचे। मजहर की आवाज सुन और लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डुमरियागंज के थाना क्षेत्र स्थित कस्बे के हीरा मंडी चौराहे के पास घास काटने गई एक महिला पर कुत्तों की झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। इसके बाद नगर में दहशत का मौहाल बना हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड की रहने वाले जन्नतुनिशा (46) पत्नी सैलाब सुबह करीब 9:30 बजे हीरा मंडी चौराहे से पूर्व खेत में अपने पालतू बकरियों के लिए घास काटने गई थी। घास काटते काटते वह दो-तीन खेत आगे चली गई। जहां कुत्तों का झुंड घूम रहा था।

जन्नतुंनिशा को अकेला पाकर कुत्तों ने घेर लिया। अचानक से उसके ऊपर हमला कर उसे काटने- नोचने लगे। थोड़ी दूर पर अपने खेत में काम कर रहे मजहर ने जब कुत्तों के हमले को देखा तो वह चिल्लाकर दौड़ते हुए जन्नतुंनिशा की तरफ पहुंचे। मजहर की आवाज सुन और लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने कुत्तों को भगाया, हमले में महिला के शरीर से कई जगह से मांस के टुकड़े गायब थे। हमले में वह अचेत हो गई थी। इधर घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद लोगों से इलाज के लिए बेंवा स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार वाले अस्पताल से शव लेकर घर चले आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।

एसडीएम डुमरियागंज डॉ संजीव दीक्षित ने बताया कि घूमंतू कुत्तों को पड़कर उन्हें इंजेक्शन दिया जाता है। वह पशुपालन विभाग और डाक स्क्वाड दोनों टीमों के लोगों से बात करते हैं। जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को इंजेक्शन लगवाया जाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें