फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम ससुरालवाले: बच्चा न होने पर महिला की ले ली जान, पिता बोले- डेढ़ साल से बेटी को किया जा रहा था प्रताड़ित

Sun, 02 Oct 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इटवा (सिद्धार्थनगर)

सार

मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद बच्चे के न होने से लड़की की सास,ससुर, पति व ननद उसे प्रताडि़त करते रहते थे। रविवार को सूचना मिली कि मेरी लड़की को इन लोगों ने मार डाला है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर शादी के डेढ़ वर्ष बाद भी बच्चा नहीं होने के कारण प्रताड़ित करने और हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

बलरामपुर जनपद के गौरा चौराहा के गनवरिया गांव निवासी ललई के मुताबिक उसने अपनी लड़की की शादी इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव निवासी बब्लू के साथ की थी। शादी के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद बच्चे के न होने से लड़की की सास,ससुर, पति व ननद उसे प्रताडि़त करते रहते थे। रविवार को सूचना मिली कि मेरी लड़की को इन लोगों ने मार डाला।
विज्ञापन

परिजन वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो गई थी। पिता ने इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ विन्देश्वरीमणि तिवारी कि कहना है कि मामला संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें