लोटन। विकास खंड लोटन ग्राम पंचायत बनियाडीह के पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रधान विनोद कुमार और सचिव देवेंद्र मणि ने लोगों की समस्याएं सुनी। देवेंद्र मणि ने कहा कि जन्म या मृत्यु हो तो 21 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन करके प्रमाण पत्र बनवा लें ताकी आपको ब्लाॅक पर दौड़ना न पड़े। भारतीय स्टेट बैंक से आईं प्रिया सिंह ने बैंक की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान महबूब खान, एडीओएजी राम कृष्ण मिश्रा, प्रमोद, शिखर , रमेश, सीताराम आदि मौजूद रहे। संवादम