सिद्धार्थनगर। हल्लौर कस्बा स्थित इमामबाड़ा शफायत हुसैन पर शनिवार की रात अंजुमन फिदाये कासिम ने तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया, जिसमें मरसिया मजलिस और अकीदतमंदों ने नौहा मातम की।
अंजुमन फिदा ए कासिम ने शब्बेदारी ने महताब हैदर के की गई कलाम पाक की तिलावत के साथ किया। मजलिस को मौलाना मोहम्मद हसन ने संबोधित करते हुए हजरत इमाम हसन के कमसिन बेटे हजरत कासिम की शहादत को बयान किया। मजलिस के बाद अंजुमनों ने नौहा मातम का सिलसिला शुरू किया। इस दौरान अर्शी रिजवी, कैफी रिजवी, मोउत्तर रिजवी, साजिद मंटू, मंजर, मोहम्मद, आरजू, सबीह हैदर, आफताब, पप्पू, खुशनिहाल आदि मौजूद रहे।