फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हकपसंद के लिए इमाम हुसैन का बलिदान प्रेरणास्रोत

Mon, 22 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में मुहर्रम को लेकर मरसिया मजलिस, नौहा और मातम का सिलसिला लगातार जारी है। मुहर्रम की पांचवीं तारीख पर रविवार को आयोजित विभिन्न मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इमामबाड़ा वक्फ शाह आलमगीर सानी में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद जहीर जैदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन हर उस इंसान के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं जो हक और सच्चाई के रास्ते पर चलने का साहस रखता है। इमाम हुसैन ने इस्लाम की हिफाजत के लिए कुर्बानी दी, उसकी कोई मिसाल नहीं मिलती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें