फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी में जेसीबी से हो रहा अवैध खनन

Wed, 13 Mar 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के मड़नी चौराहे के निकट सरयू नहर के दक्षिण तरफ जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन की जा रही है। बाजार में एक हजार से बारह सौ रुपये में बिक्री किए जाने की बात बताई जा रही है। और अवैध खनन के उक्त कारनामों से जिम्मेदार बेखबर बताए जा रहे हैं। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

दुधवनिया खुर्द निवासी कर्ताराम यादव और बढ़नी निवासी परवेज आलम ने बताया कि जेसीबी से हो रहे अवैध खनन से निकलने वाली मिट्टी को ढोने में दर्जनों ट्रालियां लगी हुई हैं। खननकारी धड़ल्ले से मिट्टी मुंह मांगे दामों पर बेचकर मालामाल हो रहे हैं।
इस संबंध में कर्मेंद्र कुमार उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने दूरभाष पर बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मामले की जांच कराता हूं। इस संबंध में खनन अधिकारी सिद्धार्थ नगर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करवा कर खनन करने वालों की खिलाफ विधि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें