फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नियम दरकिनार, ट्रैक्टर ट्रॉली व मैजिक पर ढो रहे सवारी

Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आदेश को धता बताकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप व मैजिक पर धड़ल्ले से सवारी ढोया जा रहा है। जिसके चलते कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन


बताते चलें कि, पूर्व में सवारी ढो रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई मौत के बाद प्रदेश सरकार की सख्ती का असर स्थानीय क्षेत्र में कुछ दिनों तक ही रही। उसके बाद फिर सब उसी तरह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को ढोने में लगे हैं। यह प्रयोग गालापुर स्थित काली जी के स्थान, तुलसीपुर देवीपाटन अथवा अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ढोने में हो रहा हैं। भगवतपुर निवासी मैनुद्दीन का कहना है कि इस सरकार के आदेश का प्रभाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है।इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें