शहर के अशोक मार्ग पर सिद्धार्थनगर महोत्सव को लेकर किया गया बैरिकेडिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव का आगाज बुधवार से हो गया। पांच दिवसीय महोत्सव बीएसए ग्राउंड में चल रहा है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महोत्सव में आने वाले लोगों को जाम का शिकार न होना पड़े। इसके लिए रुट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में अगर घर से वाहन लेकर निकलते हैं तो रूट देखकर ही निकलें। नहीं तो जाम में फंसकर परेशान होना पड़ सकता है।