फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाइन में खड़े हैं तो छह बजे के बाद भी कर सकेंगे मतदान

Wed, 10 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर बैरिकेडिंग करते कर्मचारी।
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत चुनाव मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसील परिसर से पोलिंग बूथ के लिए कर्मियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को तहसील पहुंचकर बूथ कर्मियों व मतदान कराने आदि स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। शाम छह बजे तक लाइन में लगने वाले मतदाताओं के मतदान के बाद ही बूथ बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता निर्भीक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि पहले मतदान फिर कोई काम। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ स्थल पर ज्वलनशील एवं पेय पदार्थ ले जाना सख्त मना है। मतदाता आधार कार्ड, बैंक एकाउंट आदि पहचान पत्र दिखाकर अपने बूथ स्थल पर मतदान करें।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ में 10121 पुरुष व 9467 महिलाएं तथा बढ़नी नगर पंचायत में 7102 पुरुष व 6593 महिलाएं मतदाता हैं। शोहरतगढ़ में 20 तथा बढ़नी में 15 बूथ स्थल बनाए गए हैं, जहां पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें