फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाक से आए खून तो घबराएं नहीं चिकित्सक को दिखाएं

Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के बाद नाक से एकाएक ब्लड आने के बढ़ गए मामले
विज्ञापन

- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन पहुंच रहे 25 से 30 रोगी, इसमें सर्वाधिक बच्चे हैं शामिल

- बोले चिकित्सा मौसम के रुखा होने से बढ़ी है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर अचानक नाम से खून आए तो घबराएं नहीं। क्योंकि इस समय इस प्रकार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में 25 से 30 रोगी पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम का असर है, घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल दिखाएं। क्योंकि अधिक समय तक खून गिरने से परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम की मार से लोग कई प्रकार की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसमें उल्टी, दस्त, स्कीन समस्या के साथ ही नाक से खून आने की समस्या बढ़ गई है। इसमें बच्चों के नाक से एकाएक खून आने लगा है। देखते ही देखते खून गिरने से लोग घबरा जा रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 25 से 30 लोग इस प्रकार की बीमारी से पीडि़त होकर पहुंच रहे हैं। इसमें 15 से 20 बच्चे ही हैं। जिनकी उम्र तीन से 12 वर्ष तक है। चिकित्सक दवा देने के साथ ही बच्चों की देखरेख करने की सलाह दे रहे हैं। नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मौसम की वजह से नाक के अंदर पतली नसों मेें खिंचाव आ जा रहा है, इस बीच अगर कोई छींक रहा है या फिर उंगली डाल रहा है तो ब्लड आ जा रहा है और काफी समय तक गिर रहा है। बच्चों में यह इसलिए अधिक है कि उंगली डालते हैं। सफाई नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में अगर नाक से खून आ रहा है तो घबराएं नहीं, चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लें। वह ठीक हो जाएगी, यह कोई बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें