शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाने में एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीओ पवीन प्रकाश के नेतृत्व में लोगों के साथ बैठक की गई। सीओ ने कहा कि कुछ गांवों में चोरी की अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा मारपीट करना गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, हिंसा करने या भीड़ बनाकर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी भी होगी। संवाद