फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटे तो राहगीरों को रोजाना के जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम से राहगीर जूझ रहे हैं। परंतु प्रशासन इससे निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है, जिससे लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे को चार भागों में बढ़नी-इटवा-डुमरियागंज व बांसी-इटवा-बिस्कोहर रोड बांट रही है। तहसील में सबसे बड़ा बाजार होने के चलते खरीदारों की यहां रोजाना भारी भीड़ उमड़ती है। वाहनों के आवागमन में जरा सी असावधानी बड़े जाम का कारण बन जाती है। प्रमुख बाजारों में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इटवा व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार अभियान से अछूते रहे। इटवा में सप्ताह का कोई ऐसा दिन नहीं है जब जाम से राहगीर परेशान न हो रहे हों। मंगलवार को भी यही हुआ। दोपहर बाद लगे जाम से राहगीर घंटों परेशान रहे। विस्कोहर रोड पर नाली निर्माण के लिए की गयी खोदाई की मिट्टी सड़क पर पड़ी होने से पूरी सड़क वन-वे हो जा रही है। चेयरमैन विकास जायसवाल का कहना है कि शीघ्र ही कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें