शहर के रामनगर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पंडालों में स्थापित हुईं मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं
सिद्धार्थनगर। दीपावली को देखते हुए पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं। देर शाम पूजन के साथ दर्शन-पूजन के लिए देवी प्रतिमा का पट खोल दिए गए हैं। तीन दिन तक मां लक्ष्मी की पूजा का सिलसिला चलेगा। लक्ष्मी पूजा पंडाल देर रात तक मां के जयकारे से गूंजते रहे। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाएगी। पंडालों को झालर और फूलों से सजाया गया है। आचार्य योगेश पांडेय ने बताया कि लक्ष्मी जी की पूजा दीपावली के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में की जाती है, लेकिन पर्व से दो दिन पहले पंडालों में स्थापित प्रतिमा की पूजा-अर्चना धनतेरस के दिन से ही शुरू हो जाती है। संवाद