फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल जीवन की यही पहचान, हम दो हमारे दो

विज्ञापन
विज्ञापन
‘खुशहाल परिवार की पहचान, हम दो हमारे दो’
विज्ञापन

बर्डपुर में आयोजित हुआ खुशहाल दिवस पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुशहाल परिवार दिवस पर डॉ. महेश कुमार ने टीकाकरण कराने आई गर्भवती, धात्री और सामान्य महिलाओं को भी खुशहाल परिवार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुशहाल परिवार के लिए दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर जरूर रखें। इससे जन्म देने वाली मां को दूसरे बच्चे के जन्म पर दिक्कत नहीं होती है। इसके साथ ही बच्चे को जन्म के बाद समय-समय पर निर्धारित टीका लगवा लें। परिवार नियोजन को लेकर सरकार ने स्थायी व अस्थायी दोनों विधियों को निशुल्क संचालित कर रखी है। अस्थायी विधि में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा, कॉपर टी, माला एनए माला डी, ई पिल्स और छाया गोली का उपयोग कर सकती हैं। स्थायी विधि में महिला व पुरुष नसबंदी कराकर परिवार नियोजन कर सकते हैं। नसबंदी कराने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। डॉ. महेश कुमार ने महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए बताया कि परिवार नियोजन के लिए सभी को जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें