फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में मिले शव की शिनाख्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार को पांडे झांड़ी में मिले युवक के शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही पिकौरा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रमोद के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के महादवे बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह चरवाहों ने गांव के उत्तर बसंतपुर जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव देखा। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश की थी, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। शुक्रवार की सुबह शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही पिकौरा गांव निवासी प्रमोद (२४) पुत्र चंदू के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके जांच की जाएगी। चार दिन से लापता, थाने नहीं गए परिजन परिजनों के मुताबिक प्रमोद सोमवार सुबह ही घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं आया तो रिश्तेदार और आसपास में खोजबीन की। मगर उसका कोई पता नहीं चला। चौथे दिन लाश मिलने के बावजूद परिजन थाने तक नहीं गए। न ही कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रमोद की जिस स्थान पर लाश मिली है, वह पिकौरा गांव से छह किलोमीटर दूर है। ऐसे में वह कैसे और किन परिस्थिति में वहां तक पहुंचा यह बड़ा सवाल है। जो भी हो पुलिस के जांच के बाद मौत का सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें