फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंगली सूअर के हमले में एक घायल

Sun, 19 May 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देउरवा गांव में जंगली सूअर ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, राम जियावन (45) रविवार को गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे बैठा था, तभी जंगली सूअर ने पीछे से आकर हमला बोल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से सूअर को भगाया। लोगों ने बताया कि पास में मौजूद घने बाग की ओर से जंगली सूअर आया था और भगाने पर उसी ओर चला गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें