खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलबनवां गांव में गैस चूल्हे से रविवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में सारा सामान नष्ट हो गया। क्षेत्र के छोटका बेलबनवां गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गांव चौराहे पर जरूरतमंद सामानों व चाय की दुकान फूस की झोपड़ी में करते हैं। रविवार को चाय बनाते समय गैस चूल्हे से निकली लपट से फूस में आग लग गई। जिसमें दुकान में रखे छह हजार रुपया व नौ हजार के सामान सहित कपड़े व राशन जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। लेकिन रखा समान सब जल गया। संवाद