फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली, विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन

महिला के पिता की तहरीर पर पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनापार गांव के टोला बैरिहवा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनापार गांव के टोला बैरिहवा में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता की लाश घर के अंदर कुंडे से लटकती पाई गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। उसका थानाक्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव निवासी चिंता मणि यादव ने जोगिया के अनुसार उन्होंने बेटी पुनीता (19) की शादी एक वर्ष पूर्व जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ही सजनापार गांव के टोला बैरिहवा निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। मंगलवार सजनापार गांव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि पुनीता की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पुनीता का शव फंदे पर लटकता मिला। उनका आरोप है कि ससुुरालियों ने बेटी को छत के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। वहीं तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र, सास, ससुर और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें