फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलनिकासी के लिए लगा ह्यूम पाइप टूटा, राहगीर परेशान

Wed, 24 Jul 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

-खेसरहा विकास क्षेत्र के बेलौहा-सेमरा मार्ग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। ब्लॉक क्षेत्र के बेलौहा-सेमरा मार्ग पर कसिहरा गांव के पास जल निकासी के लिए लगाया गया ह्यूम पाइप टूट जाने से आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वाहनों को पार करने में जरा सी चूक हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।
बेलौहा-सेमरा मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया गया था। आस-पास के क्षेत्रों की जलनिकासी के लिए मार्ग पर कसिहरा गांव के समीप ह्यूम पाइप लगाया गया था, जो अब टूट गया है। सड़क के बीच बड़ा सा होल होने से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। यहां कब कोई बड़ा हादसा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस मार्ग से होकर क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। प्रधान राम कुमार गुप्ता ने बताया कि मार्ग से प्रतिदिन चलने वाले लोग सड़क पर बने होल के किनारे से तो चले जाते हैं, लेकिन अनभिज्ञ लोग कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि ह्यूम पाइप टूटने से आधी सड़क खत्म हो गई है। इसी मार्ग से होकर लोग ब्लॉक मुख्यालय तक आते-जाते हैं। क्षेत्र के कृष्णा यादव, सुरेंद्र यादव, बाल गोविंद, धर्मेद्र जायसवाल, नंदलाल चौबे आदि ने ह्ययूम पाइप को बदलने की मांग की है। इस संबंध में आरईएस विभाग के जेई विनोद शर्मा ने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद ह्यूम पाइप को बदलने का काम किया जाएगा। अभी पानी भरा होने से कोई भी कार्य नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें