बांसी। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक रविवार की शाम जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई, जिसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला। साथ ही संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक विधानसभा में लोगों को जोड़ने पर विचार हुआ। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई और महिला मोर्चा के गठन पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिंह ने किया। इस दौरान बजरंगी वर्मा, हरेंद्र बहादुर सिंह, इरशाद अहमद, अनूप कुमार अग्रहरी, अजय कुमार त्रिपाठी, राजू वर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद