फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी घटने के साथ कटान से गिर रहे मकान

विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के जोगिया-नादेपार मार्ग पर बच्चे को गोद में लेकर बाढ़ के पानी से गुजरता युवक। संव? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पानी घटने के साथ कटान से गिर रहे मकान
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी खिसकने के साथ हो रहे कटान से मकान गिरना शुरू हो गया है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसिया मिश्र के टोला मदरहिया में बना पक्का मकान गिर गया। मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित छत विहीन हो गए।
ग्राम पंचायत सिरसिया मिश्र के टोला मदरहिया में शनिवार को नैनमती (40) पत्नी स्व. त्रिभुवन का पक्का मकान बाढ़ के पानी से गिर गया। थोड़ी दूरी पर नकाही गांव के पास लखनापार-बैदौला बांध कट जाने से बाढ़ के पानी से गांव चारों तरफ से घिर गया था। बाढ़ का पानी लोगों के घर तक पहुंच गया था। गांव की नैनमती ने बताया कि हम लोग घर के बरामदे में बैठे थे। इसी बीच मकान पीछे से ढह गया। बाहर होने के कारण बच गए। मकान गिरने से वह आसमान के नीचे आ गए हैं। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है, कमाने वाला कोई नहीं है। वह खुद मेहनत-मजदूरी करके सास ससुर के साथ जीवन बसर कर रही हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। प्रधान रामकिशन चौधरी ने क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार को सूचना दी। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी है, पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के विकास खंड खेसराहा की ग्राम पंचायत मटियरिया में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी गई। तहसील प्रशासन की तरफ से हलका लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों में 120 किट राहत सामग्री बंटवाई। इस दौरान हलका लेखपाल उपेंद्र राठौर, ग्राम प्रधान रोशन लाल, ऋषि सिंह, राम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें