फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शार्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Thu, 18 Apr 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर बुधवार सुबह एक घर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों के घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी के मुताबिक अगलगी की इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

क्षेत्र के जोगिया चौराहा निवासी प्रेम मोदनवाल के मुताबिक बुधवार को वह योगमाया मंदिर पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच तेज धुंआ उठने लगा। जब तक पहुंचे आग फैल चुकी थी। शोर करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसी बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग शार्ट-सर्किट से लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम के मुताबिक आग लग जाने से कमरे के अंदर रखे सामान, बक्से के अंदर सोना एवं कपड़ा, बर्तन अनाज, मोटर सेट व अन्य सामग्री भी जल गया। इस संबंध में कोतवाल जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें