फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिटायर्ड कर्मचारी से अस्पताल के बाबू ने मांगा रिश्वत

Fri, 22 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी से पेंशन बनाने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। कर्मचारी से बाबू पूरी पेंशन राशि का दो प्रतिशत और 40 हजार रुपये नकद की मांग कर रहा है। यह मामला बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। बातचीत का एक आडियो भी वायरल हुआ है, जो चर्चा का विषय बना है। हालांकि अमर उजाला वायरल आडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बर्डपुर स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर से रिटायर्ड वार्ड बॉय पेंशन बनवाने के लिए बर्डपुर सीएचसी में गया था। बताया जा रहा है कि इसमें सीएचसी के बड़े बाबू और रिटायर्ड वार्ड बॉय के बीच रुपये की लेनदेन की बात चली। इसमें पहले 20 हजार रुपये देने के बाद और फिर उतने ही रुपये देने की बात हो रही है। जिसमें रिटायर्ड कर्मी की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि सब पहले नहीं बताए थे कि पेंशन का कागज बनवाने के लिए रुपये लगता है। अब कहां से रुपये लाकर दें। वहीं बड़े बाबू की ओर से यह बार-बार कहा जा रहा है कि पैसा हम नहीं ले रहे हैं।
कागज बनवाने में पैसा लगता है। पैसा हमको भी देना है। बात-बात में 40 हजार रुपये नकदी के तौर पर रिश्वत और पूरे पेंशन राशि को दो प्रतिशत हिस्सा मांगा जा रहा है। दोनों के बीच हुई वार्ता का आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पेंशनर से बात की गई तो उसने आडियो वायरल करने और रुपये के लेनदेन की बात से इन्कार कर दिया है। हालांकि अमर उजाला वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबध में सीएचसी के बड़े बाबू ज्ञान चंद्र शर्मा ने बताया कि किसी भी वायरल आडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनका इस आडियो से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


-

बर्डपुर में रिटायर्ड कर्मी से पेंशन के नाम रुपये के लेनदेन का मामला संज्ञान में आया है। बर्डपुर एमवाईसी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले ही ट्रेजरी भेज दी गई जो खाते में चला गया होगा। फिर भी टीम गठित करके मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें