सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत व नगर पालिका में डिजिटल लाइब्रेरी की जमीन चिह्नित नहीं होने से युवाओं को निजी लाइब्रेरी में जाना पड़ रहा है। इससे युवाओं को परेशानी के साथ आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। जबकि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से युवाओं को अपने शहर में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिल सकता है। जिले के शहरी क्षेत्र में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाने के लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में सभी नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 100 सीट की डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण होना है। इसमें सभी व्यवस्था डिजिटल रहेंगी। इससे युवाओं को कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। संवाद