फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चुनाव ड्यूटी में गए होमगार्ड की मौत

Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के दाऊदजोत गांव के निवासी थे होमगार्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के दाऊदजोत गांव निवासी होमगार्ड की गौतमबुद्धनगर जिले में मौत हो गई। वह चुनाव में ड्यूटी करने के लिए गए थे। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के दाऊदजोत में दिनेश गौतम होमगार्ड जवान हैं। वह लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर गए थे। पहले चरण में रामपुर जिले में चुनाव कराने के बाद दूसरे चरण में गौतमबुद्ध नगर ड्यूटी करने गए थे, जहां पहुचते ही तबीयत खराब हो गई। सूचना बीओ होमगार्ड से परिजनों को मिली तो लाने के लिए गए। सोमवार को घर वापस लाते समय लखनऊ में निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। डुमरियागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक होमगार्ड दिनेश गौतम के बड़े भाई अंबिका प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पहले चरण के तहत रामपुर जिले में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी करने के लिए 15 अप्रैल को ही दिनेश घर से निकले थे। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय से सरकारी व्यवस्था के साथ रामपुर गए थे। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान संपन्न कराने के बाद दूसरे चरण में ड्यूटी गौतमबुद्ध नगर में लगी थी। वहां पहुंचने के बाद दिनेश की तबीयत खराब हो गई। 21 अप्रैल को बीओ होमगार्ड नेबुलाल यादव ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर होमगार्ड का पुत्र रंजीत गौतमबुद्ध नगर चला गया। वहां से घर लाते समय सोमवार को लखनऊ में दिनेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग के एडिशनल कमांडेंट महेंद्र पांडेय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश राय ने बताया कि मृतक होमगार्ड का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें