संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव के पास बांसी-धानी मार्ग पर सड़क में एक बड़ा होल हो गया है। इससे यहां दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। लोगों ने विभाग से टूटे सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बताया जाता है कि सड़क के नीचे से ट्यूबवेल विभाग की ओर से पाइप लाइन बिछाई गई है। अब वह पाइप सड़क के नीचे टूट गई है। इससे सड़क के अंदर बड़ा सा होल बन चुका है। ट्यूबवेल चलते समय पानी अंदर ही रह जाता है। इस मार्ग पर बस, ट्रक के अलावा सैकड़ों वाहन प्रतिदिन चलते हैं। सड़क ऊपर से धंसने का भी भय बना हुआ है। गांव के नंदकिशोर चौधरी, गुड्डू पांडेय, संदीप, सुरेंद्र कुमार, राकेश, गोल्डन सहित तमाम लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से उक्त स्थान पर मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। इस संबंध में ट्यूबवेल विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि स्थानीय जेई से निरीक्षण कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा। संवाद