इटवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को एक हिन्दू संगठन के लोगों ने इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। संजय मिश्रा ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध किया है, जिसे प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन में अशोक कुमार पांडेय, आचार्य अवधेश कुमार पाठक, कुलदीप जायसवाल, अनन्त गुप्ता, वेदप्रकाश एडवोकेट सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। संवाद