फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: हेमंत चौधरी ने बनाई राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी

Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अपना दल (एस) के पूर्व नेता हेमंत चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में की राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) के युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने मंगलवार को शहर के एक होटल में राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी की घोषणा की। पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमंत चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित हुए। उन्होंने अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

अपना दल (एस) से बगावत करने वाले हेमंत चौधरी ने कहा कि भाजपा गठबंधन में रहते हुए भी अपना दल (एस) की मुखिया भाजपा में उपेक्षित हो गईं हैं। भाजपा ने उन्हें कुर्मी बहुल गुजरात के चुनाव और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में नहीं बुलाया, जबकि निषाद पार्टी के संजय निषाद की सभाएं हुईं। इसका कारण यह है कि भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी इनकी गुमराह करके नुकसान पहुंचाने की नीति और नीयत समझ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीलीभीत और गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्षों के निधन के बावजूद अनुप्रिया और उनके पति आशीष पटेल को उनके परिवार का ढांढस बंधाने के लिए जाने का समय नहीं मिला। विधान सभा चुनाव में टिकट बेचने से आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। प्रदेश भर के कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ रहे हैं।
अपना दल (एस) में विधि मंच के प्रदेश सचिव रहे शेषमणि प्रजापति को राष्ट्रीय महासचिव एवं अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव कमर काजमी को राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा बनाया गया है। इस मौके पर अशोक चौधरी, वकिास श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश गंगवार, श्यामजी त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ. एसपी वर्मा, प्रभाकर जायसवाल,राधेश्याम तिवारी एवं सुभाष चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें