स्वयं की सुरक्षा के लिए लगाए हेलमेट: डीएम
सिद्धार्थनगर। बाइक चलाते समय स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है, इसलिए लापरवाही कत्तई न करें। ये बातें डीएम दीपक मीणा एवं एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने जोगिया चौराहे पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, बाइक पर तीन सवारी बिल्कुल न चलें। इससे स्वयं के साथ ही परिवार को भी परेशानी से बचा सकते है। कार्यक्रम के दौरान टीम समर्पण की तरफ से कई बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया। इस दौरान एसएसबी डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार, एसओ आलोक श्रीवास्तव, टीम समर्पण के अध्यक्ष सनी उपाध्याय, अजय पांडेय, नीतिश यादव, विवेक मिश्रा, राम मिश्रा, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।