फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि का जबरदस्त विरोध 

Tue, 15 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में सब्जी सराफा व्यापारियों ने सब्जी बेची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बांसी। एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि का विरोध कर रहे सराफा व्यापारियों ने सोमवार को चाय, सब्जी बेची और बूट पॉलिश किया। ठेला और केतली लेकर व्यापारियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। लोगों को चाय और सब्जी देकर सरकार के नए प्रावधानों से अवगत कराया। प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों का कहना था कि एक्साइज ड्यूटी की प्रक्रिया लागू होने के बाद सराफा व्यापारियों की हालत ऐसी ही होने वाली है। 

किसी भी हाल में वह सरकार के इस प्रस्ताव को लागू नहीं होने देंगे। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्रित हुए व्यापारी जुलूस के शक्ल में लोहामंडी, मंगल बाजार, सराफा बाजार से कृष्णा मार्केट होते हुए कोतवाली रोड से रोडवेज चौराहा पहुंच धरने पर बैठ गए। इस दौरान व्यापारियों ने लोगों को मोदी की चाय पिलाई तो 23 कैरेट, 24 कैरेट के लोगो वाली सब्जियां बेचीं।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारी नई तहसील होते हुए पेट्रोल पंप तिराहे से वापस पुरानी कचहरी होकर चंगेरा पैलेस पहुंचे। वहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा में सराफा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि 14 दिनों से आंदोलन कर रहे सराफा व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

मगर केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने सराफा व्यवसायियों के सुख-दुख में मजबूती से खड़ा होने का वादा किया था। आज पूरे जनपद के स्वर्ण व्यवसायी आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी संकट की घड़ी में सांसद का न पहुंचना कारोबारियों के समझ से परे है। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया कि अगर क्षेत्रीय ्रचंद्र वर्मा, महेश सोनी, रमेश वर्मा, सुनील वर्मा, कैलाश वर्मा, दुर्गेश, शिवप्रकाश, विजय कुमार, राजू खान, शहनवाज खान, रवि वर्मा, अजय सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें