फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लू जैसा तल्ख हुआ मौसम, धूप से झुलसी त्वचा

Sun, 11 Jun 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के गेट पर खुद को धूप में रख बच्चों को छाता लगाकर धूप से बचाती महिला। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लू जैसे तल्ख मौसम में लोग बेहाल हो रहे हैं। धूप हो रही है कि खुले आसमान के नीचे चलने वालों की त्वचा झुलसा दे रही है। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लू के तापमान में करीब रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि दो तीन में तापमान में करीब दो डिग्री वृद्धि हो सकती है, जबकि हल्के बादल आने और कहीं कहीं बूूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा मौसम बना तो गर्मी के साथ उमस भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात में गर्मी कम नहीं होने के कारण तापमान बढ़ गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग में सिद्धार्थनगर में वर्षों पहले का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। गोरखपुर के अधिकतम सामान्य तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस से तुलना की जाए तो अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। यदि सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो तो लू शुरू होता है। इस प्रकार इस गर्मी में लू जैसी स्थिति हो गई है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों में तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है और हवा की दिशा पश्चिमी दक्षिणी हो गई है। आसमान में हल्के बादल बनेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें