फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी ने छुड़ाया पसीना, पारा 43 डिग्री पार

Sun, 21 Apr 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
: पिछले साल का तोड़ा रिकार्ड, अप्रैल माह में ही गर्मी ने झुलसाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। शनिवार को तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। तापमान अधिक होने से सुबह से शाम तक सड़कें सुनसान रहीं।
गर्मी के तीखे तेवरों ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। तापमान इतना अधिक है कि लोग बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार की दोपहर लोग जरूरी कामकाज के कारण ही घर से बाहर निकले। दोपहर को शहर के बाजार सुनसान रहे। चिलचिलाती धूप का ऐसा असर है कि शहर के कई इलाकों में दोपहर में तीन-चार घंटे तक चहल-पहल बहुत कम दिखाई दी।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में एसी या कूलर का सहारा ले रहे हैं। वहीं, यदि कोई जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलता है, तो वह भी अच्छी तरह से मुंह ढक व आंखों पर चश्मा और सिर पर टोपी या छाते का सहारा लेकर खुद को तेज धूप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राहगीर भी तेज गर्मी में लगनी वाली प्यास को बुझाने के लिए नीबू पानी या गन्ने के रस का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम और गर्म हो सकता हैं। तापमान बढ़ने से लोगों को तेज धूप में लू का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें