बिस्कोहर। अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। दिन हो या रात गर्मी के कारण हर वक्त शरीर से पसीना टपक रहा है। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव की तपिश से उमस बढ़ जा रही है। शनिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत देने में बिजली की अघोषित कटौती भी आड़े आ रही है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। हाल ये हो गया है कि न तो दिन में उमस भरी गर्मी से सुकून मिल पा रही है, न तो रात में चैन की नींद आ पा रही है। संवाद