फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेले में 285 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण करते ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मेले में 285 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

-भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पांच पीएचसी पर हुआ आयोजन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 285 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा का वितरण किया गया। इलाज कराने आए मरीजों में 11 की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीएचसी तरहर में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने कहा कि बढ़ते ठंड के कारण खांसी, जुकाम, बुखार से लोग पीड़ित हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दूषित पानी की वजह से फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेले में आने वाले मरीजों को दवाओं के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. अनुराग मिश्रा, फार्मासिस्ट रमेशचंद मिश्रा, मनोज मिश्रा, लल्ला प्रसाद, अंबुज श्रीवास्तव और प्रभुनाथ तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 171 मरीजों की जांच हुई
फोटो-
डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू पीएचसी और सीएचसी बेवां में रविवार को आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 171 मरीजों की सेहत की जांच कर, जरूरतमंदों को दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मरीजों में अधिकतर सर्दी, बुखार जुकाम, बदन दर्द, शुगर और हड्डी रोग से संबंधित आए। डॉ. श्रवण तिवारी, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. आरके प्रजापति, डॉ. बीके सिंह ने मरीजों की जांच की। इस दौरान डॉ. अनवारूल हक, सीबी सिंह, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स सविता सिंह, संगीता मिश्रा और आकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें