सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को सीमा चौकी धनगढ़वा क्षेत्र के गांव भगवानपुर में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गई। डॉ. अब्दुल कादिर चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बर्डपुर के सहयोग से सीमा चौकी धनगढ़वा के कार्यक्षेत्र के भगवानपुर गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया। इस शिविर के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के भगवानपुर, लालपुर, दुरन्तापुर और महदेवा गांव के 78 पुरुष, 52 महिला और 22 बच्चों के साथ कुल -152 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस दौरान निरीक्षक पंकज कुमार और अन्य कार्मिकों के साथ-साथ जहां आरा ग्राम प्रधान, रब्बिन चौधरी आदि मौजूद रहीं।