फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवती धात्री महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य की जानकारी

Sat, 01 Jun 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। विकासखंड भनवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़िला मिश्र व बुड्ढी खास में शुक्रवार को एएनएम के नेतृत्व में माता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्तनपान तथा उन्हें ऊपरी आहार व साफ-सफाई रखने सहित अन्य तमाम जानकारी माताओं को दी गई। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकरण, एनीमिया की जांच कराने व आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम का नियमित सेवन करने सहित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। बैठक में एएनएम शारदा देवी, निर्मला चौधरी, आशा राधा, संचिता मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें