फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 05 Nov 2023 10:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के लिए रविवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के धनोहरी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के 17 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं, 13 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। एएनएम उर्मिला यादव ने बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का खून, पेशाब, वजन, बीपी जांच कर महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड व कैल्शियम की गोली वितरित की। निरीक्षण में पहुंचे अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कृष्णावती, सादा देवी, दीपक मधुकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें