भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में सोमवार को आयोजित प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षित बंधन योजना के अंतर्गत अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विकास चौधरी की नेतृत्व में 89 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, एवं उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉक्टर रेखा सिन्हा एवं सलमा हमीद ने महिलाओं की जांच की। इनके द्वारा सभी गर्भवती मरीजों का वजन आदि सहित अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, आयरन फोलिक एसिड कैलशियम अल्बेंडाजोल आदि दवाएं वितरित की गईं। 30 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स रजनी सिंह, राधा, शारदा, बंदना, संगीता देवी, सितारा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद